Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police action against traffic violators, 225 vehicles seized, six bikes seized

Kaithal News: यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 225 वाहनों के चालान, छह बाइक जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Police action against traffic violators, 225 vehicles seized, six bikes seized
कैथल। सड़क सुरक्षा मजबूत करने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कैथल पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। तीनों टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 225 वाहनों के चालान किए। इसके अलावा छह मोटरसाइकिल जब्त की गईं और वाहन चालकों पर कुल 65,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि बुधवार को थाना यातायात कैथल प्रभारी निरीक्षक दर्पण सिंह की टीम ने सबसे अधिक कार्रवाई करते हुए 130 वाहनों के चालान किए। टीम ने दो मोटरसाइकिल जब्त कर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं यातायात पुलिस टीम कलायत के प्रभारी उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह की टीम ने 40 वाहनों के चालान किए और एक मोटरसाइकिल जब्त की। इस टीम ने 10,500 रुपये का जुर्माना लगाया। इसी प्रकार यातायात पुलिस टीम गुहला के प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह की टीम ने 55 वाहनों के चालान किए। टीम ने तीन मोटरसाइकिल जब्त कर 34 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। तीनों टीमों ने संयुक्त रूप से 225 वाहनों के चालान कर छह मोटरसाइकिल जब्त कीं।
विज्ञापन


नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि अभियान के दौरान चालान करने के साथ-साथ वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और सड़क पर यातायात संकेतों का पालन करने की जानकारी दी गई। यातायात नियमों की अवहेलना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वाहन चालक अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन करें। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और सभी वाहन चालकों से जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने की अपील की। जिला पुलिस का विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed