Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Motorcyclist injured in Diyada road accident dies

Una News: दियाड़ा सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मौत

Wed, 25 Nov 2026 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 25 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist injured in Diyada road accident dies
बड़ूही (ऊना)। ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर दियाड़ा के समीप कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान गणेश कुमार निवासी नूरपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। हादसे के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में कार चालक राजीव कुमार निवासी नंगल सलांगड़ी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिन ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर दियाड़ा के समीप यह हादसा उस समय हुआ, जब अंब से ऊना जा रही कार (एचपी 72ए-7000) आगे चल रही एक अन्य कार को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान सामने से ऊना की तरफ से आ रही बाइक कार की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार गणेश कुमार को गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के कारण उसकी टांग टूट गई थी और वह बेहोशी की हालत में था। हादसे को देखते हुए आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत मदद के लिए हाथ बढ़ाया और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायल को एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसे बचाने के लिए उपचार किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन


वहीं, शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed