{"_id":"5b1ec4f24f1c1b634d8b5f86","slug":"171528743154-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये मांगने पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये मांगने पर पीटा
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये मांगने पर पीटा
कांधला।
गांव भभीसा निवासी ठेकेदार ऋषिपाल ने थाने में तहरीर आरोप लगाया कि गांव निवासी एक युवक ने उससे भट्ठे पर कार्य करने के लिए 35 हजार रुपये पेशगी ली थी। पैसा लेने के बाद भी वह भट्ठे पर कार्य करने के लिए नहीं पहुंचा। आरोप है कि सोमवार को ठेकेदार ने युवक से अपना रुपया मांगा तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हादसे में बच्ची घायल
कांधला। एलम निवासी महिला पूजा ने थाने मे तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पांच वर्षीय बेटी गीता सोमवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच मोहल्ले के एक युवक ने गीता को बाइक से टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची घायल हो गई। महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बंटवारे को लेकर भाइयों में मारपीट
कांधला। गांव भभीसा निवासी जोगेंद्र ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके भाई से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि सोमवार को अशोक ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।