{"_id":"5b142d164f1c1bda6e8b611d","slug":"171528048918-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी की सूचना पर ग्रामीणो का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकशी की सूचना पर ग्रामीणो का हंगामा
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवंश की हत्या से आक्रोश
कांधला।
गोवंश चोरी करने के बाद हत्या किए जाने सेे ग्रामीणों में रोष फैल गया। कार्रवाई की माग को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। गोकशी के बाद हंगामे की सूचना पर पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाराज लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
थाना क्षेत्र के गांव गांव गढ़ी मियां निवासी वाजिद की गाय शनिवार रात किसी ने घेर में से चोरी कर ली। सुबह होने पर जब वाजिद घेर में पहुंचा, तो उसे गाय नहीं मिली। उसने ग्रामीणों के साथ मिलकर गाय की तलाश प्रारंभ कर दी। तलाश करने पर कय्यूम के खेत में गाय के अवशेष पड़े मिले, जिससे लोगों में रोष फैल गया। गोकशी की सूचना कुछ देर में ही गांव में फैल गई। सूचना के बाद वहां पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए और कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा प्रारंभ कर दिया। गोकशी के बाद ग्रामीणों के द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना पर पुलिस भी मौके पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। गोवंश के अवशेष को चिकित्सक बुलाकर नमूना लेने के बाद दफना दिया गया। वाजिद के द्वारा मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।