{"_id":"5b142c2b4f1c1b6a4d8b4927","slug":"171528048683-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द़ दिन बाद होश में आया ई-रिक्शा लूट का पीड़ित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
द़ दिन बाद होश में आया ई-रिक्शा लूट का पीड़ित
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई रिक्शा लूट लिया
शामली। गांव खेड़ीकरमू निवासी सोमपाल ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन करता है। दस दिन पूर्व वह अपने काम पर गया था। अगले दिन सोमपाल मेरठ-करनाल हाइवे पर गंभीर हालत में पड़ा मिला था, जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था। सोमपाल होश में नहीं आने के कारण वह परिजनों को कुछ बता नहीं पाया था। इसके कारण कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। रविवार को उसके सोमपाल के परिजन कोतवाली में पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमपाल को होश आ गया है। होश में आने पर सोमपाल ने बताया कि उसकी ई-रिक्शा को शामली से तीन युवकों ने बुक किया था तथा रास्ते में जाकर उसको कोल्डड्रिंक में कुछ पिता दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया और तीनों बदमाश उसकी ई-रिक्शा लूट ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले की जांच की जा रही है।