फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सुरालियों पर तीन बच्चों को उठा ले जाने का आरोप

सुरालियों पर तीन बच्चों को उठा ले जाने का आरोप

Fri, 01 Jun 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
सुरालियों पर तीन बच्चों को उठा ले जाने का आरोप
कैराना।
विज्ञापन

मोहल्ला अफगानान घोसाचुंगी निवासी वसीमा ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी कस्बे में ही मोहल्ला खैलकलां ईदगाह के निकट हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। आठ दिन पूर्व ससुरालियों ने मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया था। जिसके बाद वह बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। आरोप है कि बुधवार रात करीब नौ बजे घर से परिजन जब तरावीह पढ़ने के लिए गए हुए थे कि तभी उसे घर पर अकेला पाकर ससुराल वाले घुस आए और उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए तीनों बच्चों को जबरदस्ती अपने साथ ले गए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पति, ससुर, सास सहित पांच लोगों को नामजद किया है। उसने आरोपियों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


पत्नी के साथ मारपीट
कैराना। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पति के दूसरी महिला के साथ संबंध है। जिस कारण आए दिन पति उसके साथ झगड़ा करता रहता है। शुक्रवार सुबह जब उसने पति को दूसरी महिला से बात करने से रोका तो पति ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed