फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बाइक लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मामला निकला फर्जी

बाइक लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मामला निकला फर्जी

Fri, 06 Apr 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बाइक लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मामला निकला फर्जी
शामली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की मेरठ-करनाल हाइवे पर लिसाढ़ के पास एक व्यक्ति से बदमाशों ने बाइक लूट ली है। कोतवाली पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंच गई और पीड़ित से घटना की जानकरी ली। पीड़ित ने अपने साथ घटी घटना बताई तो पुलिस को विश्वास नहीं हुआ। बार-बार बयान बदले जाने पर पुलिस को शक हो गया। इंस्पेक्टर बिजेंद्र यादव ने उससे कड़ाई से पूछा तो पता चला कि घटना झूठी है। वह किसी को फंसाने के लिए झूठी कहानी बना रहा था। जिसके बाद पुलिस को उसको हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक पिंटू के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed