फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   राशन की दुकान के आवंटन में मनमानी का आरोप

राशन की दुकान के आवंटन में मनमानी का आरोप

Wed, 14 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
राशन की दुकान के आवंटन में मनमानी का आरोप
शामली।
विज्ञापन

ऊन तहसील क्षेत्र के गांव ऊदपुर के लोगों ने राशन की दुकान के आवंटन में मनमानी करने का आरोप लगाया है।
मंगलवार को ऊदपुर गांव के दर्जनों लोग इकट्ठा होकर शामली कलक्ट्रेट पहुंचे। शिकायत पत्र देकर बताया कि गांव में मंगलवार को ही राशन की दुकान का आवंटन होना था, जिसके लिए ग्रामीणों की खुली बैठक बुलाई जानी चाहिए थी। आरोप है कि ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव और अन्य लोगों ने स्कूल परिसर में बैठकर गुपचुप ढंग से राशन की दुकान का आवंटन कर लिया, जो नियम विरुद्ध है। उनकी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की जाए। शिकायत करने वालों में सरवर अली, राशिद, नवेद, सलीम, सोमपाल, तेजपाल, अनिल, सुधीर, सतबीर, कुलदीप, मैनपाल, लक्ष्मी, बबली, पिंकेश, सुलेंद्री, संतोष, ममता, कलावती, ओमवती, संगीता, ललिता, कविता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed