फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   घर में घुसकर किया हमला, चार गंभीर

घर में घुसकर किया हमला, चार गंभीर

Sun, 14 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर किया हमला,  चार गंभीर
बाबरी। थाना क्षेत्र के गांव बाबरी में सब्जी विक्रेता के घर पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे भेजकर हमला कर दिया। इसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन

संजू कश्यप की बाबरी के बाजार में सब्जी की दुकान है। शुक्रवार को संजू की दूसरे पक्ष के एक युवक के साथ बहस हो गई थी। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। उस समय दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया था। शनिवार को संजू दुकानदार अपने घर पर मौजूद था। उसी दौरान दूसरे पक्ष के करीब चार-पांच लोग आ गए और आकर हमला कर दिया। इसमें महिल पाल, गुलशन पत्नी संजू, विपिन पुत्र सोहनलाल और संजू घायल हो गए। सूचना पर डायल सौ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन

राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर अवैध कब्जा हटवाया
बाबरी। थाना क्षेत्र के गांव बाबरी में राजस्व टीम व बाबरी पुलिस ने मिलकर राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए गांव के खेतों में नाली व चकरोड पर से अवैध कब्जे ट्रैक्टर चलवाकर हटवाए। इस दौरान कानूनगो रूपराम सिंह क्षेत्रीय लेखपाल विनोद कुमार, लेखपाल धर्मवीर सिंह लेखपाल सचिन कुमार, लेखपाल रविंद्र कुमार, थाना बाबरी से एसआई जय सिंह नागर मय फोर्स के मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं इंतजार कर लौटीं
बाबरी। बाबरी के प्राथमिक विद्यालय में आज राजस्व विभाग संबंधित निस्तारण को उपजिलाधिकारी शामली के आने की सूचना पर दर्जनों महिलाओं ने सुबह 11 बजे प्राथमिक विद्यालय पहुंच कर उपजिलाधिकारी की प्रतीक्षा शुरू कर दी, लेकिन उपजिलाधिकारी कुड़ाना में व्यस्त होने के चलते नहीं आ सके। इस मौके पर ओमबीरी, गोमती, बाला, रेखा, सोमी, संतोष, सोहनबीरी, सरवती, गीता,भवरकली, सोमवती, घरबारी, छोटेराम ,श्रीचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed