{"_id":"5a5901ed4f1c1bac3f8b47d2","slug":"171515782637-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों से तंग आकर दो बहनों ने किया कोतवाली में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालियों से तंग आकर दो बहनों ने किया कोतवाली में हंगामा
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बहनों ने कोतवाली में किया हंगामा
शामली। नगर के मोहल्ला माजरा रोड निवासी दो बहनों की शादी बरलाजट निवासी दो भाइयों के साथ हुई थी। इस दौरान बड़ी बहन का अपने पति के साथ तलाक हो गया था, तब से वह अपने घर रही है। इसी दौरान उसकी छोटी बहन को भी ससुराल में परेेशान किए जाना शुरू कर दिया गया। महिला का आरोप है कि जरा-जरा सी बात पर उसका पति उसको पीटता है तथा ताने मारता है। इसके बाद वह अपने मायके आ गई। उसने आरोप लगाया कि उसका जेठ उस पर बुरी नजर रखता है और उसके साथ छेड़छाड़ करता है। दोनों बहनें अपनी मां के साथ कोतवाली में पहुंची। इसी दौरान उसके पीछे उसका पति भी आ गया। इस पर दोनों महिलाओं ने कोतवाली में हंगामा कर दिया। हंगामा होने पर पुलिसकर्मियों ने दोनों बहनों तथा उनकी मां को समझाबुझाकर शांत किया और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में जांच कर सही कार्रवाई की जाएगी।