फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कार सवार युवकों ने की गांव में दो युवकों पर फायरिंग

कार सवार युवकों ने की गांव में दो युवकों पर फायरिंग

Sun, 19 Nov 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
कार सवार युवकों ने की गांव में दो युवकों पर फायरिंग
शामली/बाबरी।
विज्ञापन

सोंटा गांव में भूसा उतार रहे दो युवकों पर कार सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार सवार युवकों में से दो पकड़ लिया, जबकि चार कार लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। दोनों के पास से असलाह भी बरामद हुए है। पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के गांव सोंटा में शनिवार की सुबह करीब दस बजे ग्रामीण वैभव अपने मौसेरे भाई अनुराग निवासी रोशनपुर थाना नकुड़ जिला सहारनपुर के साथ अपनी भैंसा-बुग्गी से भूसा उतार रहे थे। उसी दौरान एक कार आकर रुकी। आरोप है कि उसमें से छह युवक अपने हाथ में लिए हथियारों के साथ उतरे और दोनों पर फायरिंग कर दी, गनीमत रही कि दोनों युवक बच गए। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और कार सवार को घेर लिया। अपने आप को घिरता देख हमलावर भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि चार युवक कार लेकर फरार हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार दोनों युवकों से दो तमंचे, दो कारतूस और तीन खोखा बरामद हुए है। मामले में पीड़ित वैभव की ओर पकड़े गए दोनों आरोपी अंकित व शिवा निवासी गढ़ी नोआबाद भौराकला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसआई परशुराम ने बताया कि दोनों आरोपी अंकित व शिवा तथा चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed