{"_id":"59a709e94f1c1bf2278b4880","slug":"171504119273-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में पूजा करने गई युवतियों को मारपीट कर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में पूजा करने गई युवतियों को मारपीट कर किया घायल
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
गांव थानू का डेरा में मंदिर में पूजा करने गई युवतियों से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। युवतियों के परिजनों ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव थानू का डेरा निवासी गीता पत्नि राजू ने बताया कि उसकी पुत्री अनीता और आशा मंगलवार को गांव के शिव मंदिर में पूजा करने गई थी। तभी वहां पहुंचे गांव के ही सूरज, समंदर, पप्पू और राखी ने उनके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर उसकी बेटियों से मारपीट की। कार्यवाहक थाना प्रभारी पवन सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। दूसरे पक्ष से महिला राखी ने भी मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं, गीता ने आरोप लगाया कि उसकी घायल बेटी अनीता और आशा को झिंझाना सीएचसी में ले जाया गया, तो डाक्टरी के नाम पर उससे सुविधा शुल्क लिया गया। इसकी शिकायत सीएमओ से की गई है। डॉक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि मामला की जांच कराई जा रही है।