फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रिटायर्ड फौजी और एसएसबी के जवान के बीच कहासुनी

रिटायर्ड फौजी और एसएसबी के जवान के बीच कहासुनी

Thu, 17 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी और एसएसबी के जवान के बीच कहासुनी
शामली।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सिंभालका में परिवार के ही दो लोगों में मामूली विवाद में मारपीट की नौबत आ गई। दोनों ने कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
गांव ताजपुर सिंभालका निवासी धीरेंद्र एसएसबी में जवान है, जबकि उसके परिवार का ही ईश्वर रिटायर फौजी है। दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को धीरेंद्र अपने खेत की जुताई कर रहा था। उसके खेत के बराबर में ईश्वर के घेर की दीवा है। आरोप है कि धीरेंद्र ने दीवार के बराबर में गड्ढा कर दिया, जिससे दीवार पर खतरा हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और नौबत मारपीट तक की आ गई। बाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई के दिए तहरीर दे दी। उधर, कोतवाली पुलिस के अनुसार यदि फैसला नहीं होता तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हादसे में युवक घायल
शामली। जिला मुजफ्फरनगर निवासी नीरज किसी बरला जट में अपने मित्र से मिलकर किसी काम से शामली आ रहा था। बताया जाता है कि रास्ते में एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के परिजनों ने कार को पकड़कर कोतवाली में लाकर खड़ा कर दिया तथा घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed