फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विपुल तो गया जेल, पर कायम है गैंग की दहशत

विपुल तो गया जेल, पर कायम है गैंग की दहशत

Mon, 19 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
विपुल तो गया जेल, पर कायम है गैंग की दहशत
कांधला। पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए 50 हजार के इनामी विपुल खूनी को जेल भेज दिया गया है। इसके बावजूद कांधला क्षेत्र में दहशत अभी कम नहीं हुई है। क्योंकि विपुल खूनी गैंग के कई सदस्य अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। उधर, पुलिस ने विपुल गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की है।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार देर रात ढाई बजे कांधला थाना क्षेत्र के गांव हुरमंजपुर के जंगल से मुठभेड़ के दौरान 50 हजार के इनामी बदमाश विपुल खूनी और उसके साथी शत्रु बालियान को गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक विपुल के राइटहैंड राहुल उर्फ बोसी निवासी भभीसा का भी लोगों में उतना ही खौफ है, जितना विपुल का है। अधिकतर बड़ी वारदात को विपुल ने अपने विश्वसनीय साथी राहुल के साथ अंजाम दिया। राहुल बोसी के बाहर रहने की वजह से ही क्षेत्र के लोगों में दहशत बनी हुई है। थानाध्यक्ष एमएस गिल ने बताया कि विपुल के गैंग में शामिल राहुल, हरेंद्र, रामबीर, राजीव, अमित को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए तीन टीमें गठित की गई है। जल्द ही विपुल के अन्य फरार साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed