फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   देवर से अवैध संबंध न बनाने पर महिला ने उत्पीड़न का आरोप लगा

देवर से अवैध संबंध न बनाने पर महिला ने उत्पीड़न का आरोप लगा

Fri, 22 Feb 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
देवर से अवैध संबंध न बनाने पर महिला ने उत्पीड़न का आरोप लगा
शामली। शहर निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब नौ साल पहले शामली निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद उसे आठ साल की पुत्री और छह साल का पुत्र है। आरोप लगाया कि पति उस पर अपने भाई के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाता है। उसके विरोध करने पर पति और देवर दोनों मारपीट करते है। उनकी बात न मानने पर मारपीट कर कुछ दिन पहले उसे घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में चली गई थी। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की थी। उस समय पति गलती मानकर अपने साथ ले गए थे। पीड़िता के मुताबिक दो दिन पहले वह बच्चों के साथ घर पर बैठी थी। उसी समय पति और देवर आए और उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। उसके ऊपर मिट्टी का तेल डाल दिया। पति ने उस पर देवर के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। उसने विरोध किया तो देवर ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए कपड़े फाड़ दिए। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग आए और उसकी जान बचाई। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed