फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दभेड़ीखुर्द में दिल्ली पुलिस की दबिश

दभेड़ीखुर्द में दिल्ली पुलिस की दबिश

Sat, 11 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
दभेड़ीखुर्द में दिल्ली पुलिस की दबिश
कैराना (शामली)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़े गए आस मोहम्मद से पूछताछ के बाद अन्य हथियार के सौदागरों की तलाश में गांव दभेड़ीखुर्द में दबिश दी। टीम के हाथ कुछ खास नहीं लग सका। शाम तक टीम क्षेत्र में डेरा डाले हुए थी।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व दिल्ली में स्पेशल सेल ने क्षेत्र के गांव दभेड़ीखुर्द निवासी आसमोहम्मद को हथियारों के साथ पकड़ लिया था। खुलासा किया था कि गांव के ही सरवर नामक युवक ने हथियार सप्लाई के लिए उसे पैसे का लालच दिया था। इसके बाद वह कई राज्यों में हथियारों की खेप भेज रहे थे। टीम के सामने गांव के दो अन्य हथियारों के सौदागरों के नाम भी सामने आए थे। शुक्रवार को दिल्ली से स्पेशल सेल के सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार की अगुवाई में एक टीम ने कोतवाली पर आमद दर्ज कराने के पश्चात एसआई विकास कुमार के साथ दभेड़ीखुर्द में दबिश दी। घंटों चले दबिश में पुलिस के हत्थे कुछ नहीं लग सका। स्पेशल टीम देर शाम तक क्षेत्र में ही डेरा डाले हुए थी। पुलिस के मुताबिक टीम ने सरवर व उसके अन्य साथियों के शैक्षिक संस्थानों से भी आवश्यक जानकारियां जुटाई। आरोपियों के करीबियों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed