{"_id":"5b3910954f1c1b684d8b9724","slug":"161530466453-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रविवार को अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि पति शनिवार को बाहर गया हुआ था। घर पर वह अकेली थी मोहल्ले का एक युवक घर में घुस गया और दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर युवक ने महिला के साथ मारपीट की और फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विवाहिता को घर से निकाला
कांधला।
कस्बा के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी छह माह पूर्व जनपद बागपत के एक गांव में हुई थी। युवती के परिवार के लोगों के अनुसार शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग शादी में दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। आए दिन उसके साथ में मारपीट की जाती थी। मायके में नवविवाहिता के द्वारा पूरे मामले को बताए जाने पर दोनो पक्षों के लोगों के बीच वार्ता हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। आए दिन विवाहिता के साथ में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट की जाने लगी समाज के लोगों ने पंचायत के बीच युवक पक्ष के लोगों को ऐसा न करने की चेतावनी दी गई, लेकिन से लोग अपनी हरकत से बाज नहीं आए। ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।