फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   घर में घुसकर देवर-भाभी को पीटा

घर में घुसकर देवर-भाभी को पीटा

Tue, 05 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर देवर-भाभी को पीटा
शामली। मोहल्ला पंसारियान निवासी महिला पूनम ने तहरीर देकर बताया कि वह रविवार रात उसका देवर अमन घर में आ रहा था। उसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उसका विवाद हो गया था। उस वक्त तो मामला निपट गया था। आरोप है कि जब उसका देवर घर आया तो उसके पीछे आरोपी घर में घुस गए और लाठी-डंड़ों से उस पर हमला कर दिया। पूनम ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसको भी पीट दिया। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चार लोगों का शांतिभंग में चालान
शामली।
कोतवाली पुलिस क्षेत्र में चार अलग-अलग मामलों में शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में परवेज व यासीन किसी बात को लेकर झगड़ रहे थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची दोनों को कोतवाली में ले आई। इसके अलावा तेजपाल निवासी काबड़ौत गांव में झगड़ रहा था। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा मोहल्ला दयानंद नगर में अमरीश झगड़ा कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। सोमवार को पुलिस ने चारों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन


शराबी ने की मारपीट
शामली। क्षेत्र के गांव काबड़ौत निवासी सुशील अपने घर पर था। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने शराब पी रखी थी और विद्युत लाइन पर अपना तार डाल रहा था। जिस कारण उसको परेेशानी हो रही थी। सुशील ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed