फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मरे में लटका मिला युवक का शव

मरे में लटका मिला युवक का शव

Sun, 03 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मरे में लटका मिला युवक का शव
शामली।
विज्ञापन

गांव मालैंड़ी में कमरे में एक युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।
गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव मालैंडी निवासी धर्मवीर पुत्र ब्रह्म सिंह अपने परिवार के साथ रहता है। उसके माता-पिता और एक भाई गांव में ही दूसरे मकान में रहते हैं। रविवार सुबह धर्मवीर एक कमरे में लटका मिला। यह देखकर उसकी पत्नी ने शोर मचा दिया। सूचना पर गढ़ीपुख्ता पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान धर्मवीर के माता-पिता को मौके पर बुलवाया गया। कुछ लोगों ने युवक की हत्या की आशंका जताई। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चौकीदार यासीन की ओर से कोतवाली में सूचना दर्ज की है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। युवक ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है, इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी फांसी के कारण मौत होने की बात सामने आई। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed