{"_id":"5af48d134f1c1b9d098b943f","slug":"161525976339-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक पर इलाज में लापवाही के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिकित्सक पर इलाज में लापवाही के मामले में रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 10 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
शामली। उपचार के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आर्यन अस्पताल के डाक्टर शमशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
बुढ़ाना निवासी युवक सुबोध ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी को आर्यन अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर डाक्टर शमशाद ने उसका इलाज किया, लेकिन डाक्टर की लापरवाही के कारण महिला की मौत हो गई थी। इसकी शिकायत पीड़ित ने सीएमओ शामली को भी की थी। इस पर सीएमओ के स्तर से जांच कराई गई और सीएमओ ने अपनी जांच पूरी कराकर आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना आदर्शमंडी पुलिस को पत्र भेज दिया था। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी डाक्टर शमशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ आदर्शमंडी राजकुमार शर्मा ने कहा कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।