{"_id":"5ac28a884f1c1bc1618b529f","slug":"161522698888-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन घर में घुसकर राजमिस्त्री को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिशन घर में घुसकर राजमिस्त्री को गोली मारी
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
नाली के पानी के विरोध के पड़ोसियों ने एक युवक के घर में घुसकर हमला कर दिया। जिसमें युवक गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
गांव बराला निवासी शमशाद (28) सोमवार सुबह 10 बजे अपने परिजनों के साथ घर पर बैठा हुआ था। तभी आधा दर्जन पड़ोसियों ने लाठी-डंडों, धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर पर हमला बोल दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे गोली मार दी। परिवार के लोग जब उसे बचाने के प्रयास में आए, तो आरोपियों ने शमशाद की पत्नी शमीमा तथा पिता हबीब के साथ भी मारपीट कर दी। शोरशराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से घायल शमशाद को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि शमशाद राजमिस्त्री का कार्य करता है। जिसके मकान में पड़ोसी के घर में लगे सबमर्सीबल का पानी उसके घर तथा नींव में जाता है, जिसका वह विरोध करता है। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने हमला कर दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह का कहना है कि चाचा-ताऊ में नदाली में पानी की निकासी को लेकर विवाद है। गोली लगने का मामला संज्ञान में नहीं है।