{"_id":"5a7c9cfe4f1c1b1d368b94d1","slug":"161518116094-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने रेहड़ा चालक को सरेआम पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने रेहड़ा चालक को सरेआम पीटा
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सरेआम युवकों ने रेहड़ा चालक को पीटा
जलालाबाद। मोहल्ला शाहगाजीपुरा निवासी राकेश प्रजापति थानाभवन कृषि मंडी से सब्जी विक्रेता है। बृहस्पतिवार को वह मंडी से सब्जी लेकर जलालाबाद आ रहा था। डीपीएस स्कूल के सामने बाइक सवार दो युवकों ने राकेश प्रजापति के रेहड़े में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राकेश घायल हो गया और रेहड़ा भी टूट गया। राकेश ने टक्कर लगने का विरोध जताया, तो बाइक सवार युवकों ने सरेआम उसकी पिटाई भी कर दी। इसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद राकेश ने जलालाबाद चौकी पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस जांच कर रही है।