फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ई-रिक्शा लूटने वाले गैंग के दो सदस्य पब्लिक ने धरे

ई-रिक्शा लूटने वाले गैंग के दो सदस्य पब्लिक ने धरे

Thu, 07 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा लूटने वाले गैंग के दो सदस्य पब्लिक ने धरे
शामली।
विज्ञापन

ई-रिक्शा लूटने वाले दो बदमाश पब्लिक ने हत्थे चढ़ गए। जिनको मारपीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
बृहस्पतिवार को अमित निवासी शामली दिल्ली अड्डे पर खड़ा हुआ था। उसी दौरान उसे दो युवक खड़े हुए दिखाई दिए। अमित ने बदमाश होने की बात कहते हुए शोर मचा दिया। जिस पर पब्लिक ने दोनों को पकड़ लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। अमित ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। 29 नवंबर को इन दोनों बदमाशों ने सवारी बनकर उसकी ई-रिक्शा को झिंझाना रोड पर जाने के लिए बुक किया। आरोप है कि बीच में दोनों युवकों ने उसको पेड़ा खिला दिया। झिंझाना रोड पर जाकर आरोपियों ने अस्पताल में चलने के कहा। जिस पर वह ई-रिक्शा को लेकर अस्पताल में आ गया। जहां पर अमित बेहोश हो गया। दोनों बदमाश उसकी ई-रिक्शा को लेकर वहां से फरार हो गये। अमित ने कोतवाली में तहरीर देकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सुरेशपाल से भी लूट ली थी इसी तरह ई-रिक्शा
सुरेशपाल पुत्र कालूराम निवासी खेडीकरमू ई-रिक्शा चलाता है। सुरेशपाल के परिजनों ने कोतवाली में पहुंचकर बताया बताया कि 14 नवंबर को दो युवकों ने काकानगर से ई-रिक्शा बुक की और रास्ते में सुरेशपाल को समोसा खिला दिया। उसके बाद सुरेशपाल बेहोश हो गया और दोनों बदमाश ई-रिक्शा को लेकर फरार हो गए थे। उधर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मेरठ में 10 हजार रुपये में बेचते है ई-रिक्शा
पकड़े गए दोनों बदमाशों ने बताया कि वह इसी तरह ई-रिक्शा लूटते है और उसके बाद ई-रिक्शा को मेरठ में ले जाकर 15 हजार से 18 हजार रुपये में बेच देते है। पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed