{"_id":"59399f234f1c1bcc5b8b457b","slug":"161496948515-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर युवती के परिजनों पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर युवती के परिजनों पर हमला
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के विरोध पर हमला
शामली। कांधला कस्बे के एक मोहल्ले में छेड़छाड़ के विरोध पर युवती के परिजनों पर हमला बोल दिया गया। हमले में युवती के परिवार के तीन लोग घायल हो गए। आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नई बस्ती निवासी युवती के साथ पड़ोस के कुछ युवक आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। पूर्व में कई बार वह छेड़छाड़ कर चुके हैं। आरोपियों के कारण युवती और उसके परिवार के लोग चुप्पी साध गए। वहीं, बृहस्पतिवार शाम आरोपी पक्ष के युवक ने फिर से युवती से छेड़छाड़ कर दी। युवती ने विरोध किया, तो उसको पीट दिया। युवती ने घर आकर परिजनों को इस बारे में बताया, जिसके बाद युवती के परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि युवक और उसके परिजनों ने मिलकर युवती के परिजनों पर हमला बोल दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए और जमकर लाठी डंडे चले। घटना में युवती पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर कांधला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने घायलों को शामली रेफर कर दिया। घटना के संबंध में पीड़ित युवती के परिजनों ने आरोपियोें के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।