{"_id":"5d16644a8ebc3e3cf860039a","slug":"156174853413700-shamli-news79","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से लाई जा रही 700 पेटी शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा से लाई जा रही 700 पेटी शराब पकड़ी
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। थाना पुलिस ने बिड़ौली चेकपोस्ट कर चेकिंग के दौरान करनाल की ओर से आ रहे दस टायरा ट्रक से 700 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग पचास लाख आंकी गई है।
शुक्रवार को बिड़ौली चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रहे दरोगा सचिन त्यागी ने करनाल की ओर से आए दस टायरा ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। ट्रक के अंदर से 700 पेटी शराब बरामद होने पर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की शराब के साथ पकडे़ गए युवक अरुण निवासी मोहल्ला ईश्वर पुरी रुद्रपुर (उत्तराखंड) और ट्रक चालक जोगेंद्र सिंह निवासी शेखपुरा सुहाना थाना सदर करनाल (हरियाणा) है। दोनों ने पूछताछ में बताया की इस शराब को पानीपत से खरीदा गया था और बिहार के सीवान जिले में सप्लाई किया जाना था। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग पचास लाख रुपये है।
पकड़ी गई शराब से भरे थाने के गोदाम
झिंझाना। पुलिस ने जनवरी से लेकर जून तक लगभग तीन करोड़ रुपये कीमत की तस्करी की शराब पकड़ी है। हालत ये है कि थाने में बने तीन गोदाम में जगह भी नहीं बची है। थाने में खड़े लावारिस वाहनों में शराब को रखना पड़ रहा है। खुले में रखी गई शराब भी नष्ट हो रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की कई बार आला अधिकारियों को पत्र लिखकर पकड़ी गई शराब को नष्ट कराने का अनुरोध कर चुके हैं।