शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव टिटौली में खेत पर गए एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। आरोप है कि युवक को गोली भी मारी गई। घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
रविवार रात को गांव टिटौली निवासी धर्मेंद्र खेत पर गया था। परिजनों के मुताबिक उसी समय पांच-छह लोग पहुंचे और उस पर पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों में चाकुओं से उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने तमंचे से धर्मेंद्र पर गोली चला दी, जो उसके पेट में लगी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में आदर्श मंडी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि गोली लगने से युवक के घायल होने की सूचना मिली है। इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। इसकी जांच की जा रही है।