फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डकैती डालने से पहले ही दबोचे बदमाश

डकैती डालने से पहले ही दबोचे बदमाश

Mon, 24 Jun 2019 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
डकैती डालने से पहले ही दबोचे बदमाश
कैराना (शामली)। सराफ के घर डकैती डालने जा रहे चार बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। एक बदमाश मौके से फरार हो गया। बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल, तमंचे, कारतूस और एक कार बरामद की है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को कोतवाली पर प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि कैराना पुलिस शनिवार रात एक बजे कांधला रोड पर गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला रेतावाला में कुछ बदमाश लूट करने के लिए खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर चार बदमाशों को दबोच लिया। जबकि एक अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों के नाम फैजान निवासी मोहल्ला आलकलां कैराना, हीलाल निवासी गली नं-5 थाना मंडावली, साहिल निवासी गली नं-2 थाना मंडावली, सहरोज निवासी गली नं-1 मंडावली थाना मंडावली दिल्ली बताए गए हैं। आरोपियों ने मौके से फरार साथी का नाम इंतजार निवासी कैराना बताया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, दो तमंचे, एक मस्कट, 14 कारतूस के अलावा एक कार भी बरामद हुई। पुलिस ने बरामद कार की जांच कर रही है। एएसपी ने बताया कि बदमाशों को रात में ही एक सराफ के घर में डकैती डालनी थी, जिसके लिए वे मोहल्ले में खाली पड़े प्लाट में खड़े थे। एसपी ने बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा, एसआई अजय कसाना, एसआई उपेंद्र सिंह, एसआई ओमबीर सिंह, हेडकांस्टेबल भूपेंद्र कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार व विकास चपराना शामिल थे।
विज्ञापन


कैराना से ही खरीदी थी पिस्टल
पकड़े गए फैजान ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने उक्त पिस्टल को कैराना के ही रहने वाले एक युवक से खरीदा था। जिसने उन्हें 45 हजार रुपये में पिस्टल देने की बात कही थी। इसके बाद वह 30 हजार रुपये में सौदा होने पर दिल्ली से पिस्टल खरीदने के लिए आए थे। पुलिस आगे की छानबीन में जुट गई है। इसके अलावा एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पूर्व में हथियारों की गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। तीन आरोपी दिल्ली के हैं, तो इसलिए उनका दिल्ली व हरियाणा में भी आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। हथियार बेचने वालों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाबी शौक पड़े महंगे
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी दिल्ली में आटो चलाने वाले बताए जा रहे हैं। एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने शौक में पिस्टल खरीदी थी। इसके बाद डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए दिल्ली से यहां आए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed