फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कार्रवाई के लिए भटक रही दो सगी बहनें

कार्रवाई के लिए भटक रही दो सगी बहनें

Thu, 20 Jun 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
कार्रवाई के लिए भटक रही दो सगी बहनें
कैराना। गांव पावटीकलां निवासी आमना अपने दिव्यांग भाई नूरदीन के साथ में कोतवाली पहुंची। आमना ने बताया कि वह और उसकी बहन मोमीना की दो सगे भाइयों के साथ शादी हुई है। आरोप है कि 14 जून उन दोनों को उनके पतियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, जहां से आमना को रेफर कर दिया गया था। उनका कहना है कि कोतवाली पर घटना के संबंध में तहरीर दी गई थी। पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने आरोपियों का मात्र शांतिभंग की आशंका में चालान किया। अब उन्हें घर में घुसने नहीं दिया जा रहा है। वह कार्रवाई के लिए कोतवाली के चक्कर काट रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उधर, कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि जिला अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed