फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शादी में छेड़छाड़ करने लेकर घरातियों-बरातियों में मारपीट, छह घायल

शादी में छेड़छाड़ करने लेकर घरातियों-बरातियों में मारपीट, छह घायल

Sun, 16 Jun 2019 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
शादी में छेड़छाड़ करने लेकर घरातियों-बरातियों में मारपीट, छह घायल
शादी में छेड़छाड़ पर घरातियों-बरातियों में मारपीट, छह घायल
विज्ञापन

कांधला (शामली)। क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में डीजे पर डांस कर रही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ को लेकर बरातियों और घरातियों में मारपीट हो गई। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। लड़की पक्ष ने थाने पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि शनिवार को उनके परिवार में लड़की की शादी थी। रात में शादी के दौरान डीजे पर परिवार की महिलाएं डांस कर रही थीं। उसी समय बरात में आए दो युवक बीच में घुसकर डांस करने लगे। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने महिलाओं से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। युवकों का विरोध करते हुए उन्हें वहां से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि युवकों ने अपने गांव में फोन कर अपने साथियों को बुला लिया और लड़की पक्ष के घर की महिलाओं और लोगों पर हमला कर दिया। हमले में करीब छह लोग घायल हो गए। बताया गया है कि इस दौरान घरातियों और बरातियों दोनों पक्षों में मारपीट हुई। लड़की पक्ष ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों की भागते समय एक बाइक मौके पर छूट गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस बार-बार उनकी तहरीर बदलवा रही है और उन पर समझौते का दबाव बनाकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में पीड़ित पक्ष ने एसपी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। उधर, दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर देकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में थानाध्यक्ष संजीव विश्नोई का कहना दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंदिर में दूल्हे की बहन के साथ छेड़छाड़
कांधला। दूल्हे के साथ मंदिर जा रही युवती के साथ गांव के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने थाने मेें तहरीर देकर बताया कि रविवार की सुबह उसके भाई की बरात जानी थी। बरात से पहले दूल्हा अपनी बहन, रिश्तेदारों तथा पड़ोस की लड़कियों के साथ गांव के मंदिर में रस्म के तहत पूजा करने जा रहा था। जब वह मंदिर परिसर में पहुंचे तो गांव का युवक उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद आरोपी उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़ितों ने मामले की सूचना डायल 100 पर दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी। इस मामले में थाना प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि डायल 100 मौके पर गई थी। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed