फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तीन हिरासत में

आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तीन हिरासत में

Sat, 01 Jun 2019 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तीन हिरासत में
शामली। मोहल्ला पंसारियान में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, एक पक्ष की महिलाओं ने एसपी कार्यालय पर पहुंचकर पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पंसारियान में शुक्रवार रात सादिक और अजहर पक्ष के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में पथराव हो गया था। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई थी। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की बात से इंकार किया। इस मामले में एक पक्ष की महिलाओं ने कोतवाली पर पहुंचकर हंगामा करते हुए पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया था। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से चार-चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है और तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उधर, शनिवार को सादिक पक्ष की महिलाएं और पुरुषों ने एसपी कार्यालय पर पहुंची। उन्होंने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके परिवार की एक महिला से रास्ते में छेड़छाड़ की गई थी, जिसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की। इसके बाद उन्होंने खुद ही पुलिस को फोन पर उनके खिलाफ शिकायत कर दी। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए उनके पक्ष के लोगों को पकड़ लिया। उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। एसपी ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed