फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया

विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया

Sat, 01 Jun 2019 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया
विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया
विज्ञापन

कांधला। कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान निवासी नफीस की शादी 22 वर्ष पूर्व दिल्ली निवासी मलिका के साथ हुई थी। शनिवार की सुबह को महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर महिला के परिजन कस्बे में पहुंचे। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी डीके त्यागी का कहना है कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनी समस्याएं
कांधला। शनिवार को थाने में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव गंगेरु निवासी महिला ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसका पति अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि मारपीट के बाद उसे घर से निकाल दिया। बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के गांव लूंब निवासी किसान नरेश व क्षेत्र के गांव गढ़ीरामकौर निवासी किसान रामफल ने जमीन संबंधी शिकायती पत्र देकर निस्तारण कराए जाने की मांग की। एसडीएम कैराना डाक्टर अमितपाल शर्मा ने टीम गठित कर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। अन्य कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। इस दौरान सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी, थाना प्रभारी डीके त्यागी, विद्युत निगम के एसडीओ सुनील कपूर, ईओ राजबली यादव सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

कबड्डी के उत्थान के लिए बनाई रणनीति
कांधला। एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन शामली के सहसचिव ग्राम भारसी के ग्राम प्रधान संदीप पंवार ने शनिवार को बताया कि कार्यकारिणी की बैठक गांव पंजोखरा में दो जून को क्षेत्र के गांव पंजोखरा में एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष चौहान के आवास पर आयोजित की जाएगी। बैठक में कबड्डी के उत्थान, कबड्डी प्रतियोगिता कराने, कबड्डी टीमों को प्रशिक्षण कराने के लिए विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के बाहर बंधे पशु चोरी
कांधला।कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी सादिक ने शनिवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि चोरों ने उसके घर के बाहर बंधे बकरे चोरी कर ले गए। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, कस्बे के नई बस्ती निवासी हुसैन ने मोहल्ले के दो लोगों पर रंजिश के चलते मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed