{"_id":"5ced779dbdec22074618b9fd","slug":"15590665738-shamli-news87","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चोरों की तलाश में पंजाब पुलिस की दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पशु चोरों की तलाश में पंजाब पुलिस की दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। पशु चोरों की तलाश में पंजाब के संगरूर जिले की पुलिस ने जलालाबाद में छापेमारी की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। इसके बाद पुलिस एक अन्य फरार आरोपी को पकड़ने के लिए मेरठ रवाना हो गई।
मंगलवार को पंजाब के संगरूर जिले के थाना धर्मगढ़ की पुलिस एसएसआई अरविंद कुमार के नेतृत्व में थानाभवन थाने पहुंची। थाने में आमद कराने के बाद पुलिस ने जलालाबाद में कई लोगों के घरों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस के हत्थे कोई आरोपी नहीं चढ़ा। एसएसआई ने बताया कि 21 लोगों का गिरोह क्षेत्र में पशु चोरी का काम करता था। उक्त लोग टोलियां बनाकर क्षेत्र से दिनभर में कई पशुओं की चोरी कर अन्य जिलों में बेचते थे। मामले का खुलासा होने के बाद पंजाब पुलिस ने गिरोह में शामिल 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में अभी सात आरोपी फरार हैं। इनमें छह जलालाबाद क्षेत्र के हैं और एक अन्य मेरठ का। दबिश के दौरान कोई आरोपी नहीं मिला है। शीघ्र दोबारा दबिश दी जाएगी। यहां के बाद मेरठ के आरोपी की तलाश की जाएगी। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि पशु चोरों की तलाश में पंजाब पुलिस ने दबिश दी थी।