फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सड़क जाम करने पर 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सड़क जाम करने पर 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 28 May 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
सड़क जाम करने पर 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झिंझाना। ऊन थाना पुलिस ने एसपी के आदेश पर डेढ़ माह पहले युवक अरुण की हत्या को लेकर सड़क जाम कर हंगामा करने के मामले में दो महिलाओं सहित करीब 20 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और आमजन को परेशान करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

कसबा ऊन निवासी अरुण का शव नौ अप्रैल को गांव बझेडी के जंगल में मिला था। शव मिलने के बाद परिजनों ने ऊन-चौसाना मार्ग पर पुलिस चौकी के निकट शव को रखकर सड़क जामकर हंगामा किया था। पुलिस ने मृतक के पिता नरेंद्र की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मंगलवार को परिजनों ने एसपी आफिस पर हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। एसपी अजय कुमार ने इस प्रकरण की थाना झिंझाना से जानकारी ली। जानकारी करने पर पता चला कि उस समय परिजनों ने शव को सड़क पर शव रखकर जाम लगाया गया था। एसपी ने सड़क जाम से संबंधित जीडी में दर्ज किए गए तस्करा के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। ऊन चौकी प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि एसपी के आदेश पर अरुण के पिता एवं मुकदमे के वादी नरेंद्र, सहेंद्र, देवेंद्र उर्फ नाटा, बहन रूपा, मां सुदेश निवासी कस्बा ऊन, गौरव निवासी हरसौली जनपद मुजफरनगर, रविद्र तोमर हकीकतनगर सहारनपुर और 12 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed