{"_id":"5ced7786bdec2207382fb4e8","slug":"155906655012-shamli-news59","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने क्लीनिक और मेडिकल स्टोर संचालक का चालान किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने क्लीनिक और मेडिकल स्टोर संचालक का चालान किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की छापामारी के बाद एसीएमओ ने बिना कागजों के चल रहे तीन कलीनिक और मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर और एक क्लीनिक संचालक को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है। फरार चल रहे तीसरे आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
सोमवार को एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव भूरा और कस्बे में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया था। इस दौरान गांव भूरा में रिहान क्लीनिक और चौक बाजार रोड पर दीप क्लीनिक एंड आई केयर को सील कर दिया था। मौके से एक क्लीनिक संचालक को भी हिरासत में लिया गया था। इसके साथ ही टीम ने आधा दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोरों की भी जांच-पड़ताल की थी, जिनमें दो मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के संचालित पाए थे। इनमें एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया गया था, जबकि दूसरा फरार हो गया था। बाद में फरार हुए मेडिकल स्टोर संचालक ने अपना लाइसेंस दिखा दिया था। मामले में एसीएमओ डा. अशोक कुमार हांडा ने गांव भूरा में स्थित रिहान क्लीनिक के संचालक इसरार निवासी ग्राम भूरा, चौक बाजार रोड पर दीप क्लीनिक संचालक सत्यप्रकाश निवासी मेढकी दरवाजा तथा मेडिकल स्टोर संचालक अंकित कुमार निवासी मोहल्ला बिसातियान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने नामजद सत्यप्रकाश, अंकित कुमार को गिरफ्तार करके चालान कर दिया जबकि इसरार अभी फरार बताया जा रहा है। दूसरी ओर, इस कार्रवाई के बाद नगर में अवैध क्लीनिक संचालकों तथा झोलाछापों में हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाली प्रभारी राजेन्द्र कुमार नागर ने बताया कि एसीएमओ की तहरीर पर इसरार निवासी भूरा, सत्यप्रकाश निवासी मेढकी दरवाजा तथा अंकित निवासी बिसातियान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर दिया तथा फरार तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।