फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   छात्रा के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई को घायल किया

छात्रा के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई को घायल किया

Tue, 28 May 2019 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
छात्रा के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई को घायल किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। शहर के एक मोहल्ला में चार युवकों ने कार में बैठी छात्रा के साथ छेड़खानी की और कार से बाहर खींचने की कोशिश की। आरोपियों का भाई ने विरोध किया तो हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रविवार को वह अपनी बहन, माता और दूसरे मोहल्ले की एक अन्य छात्रा के साथ कार से हरिद्वार में परीक्षा देने गए थे। देर रात करीब साढ़े 11 बजे बजे शामली पहुंचे। वह दूसरे मोहल्ला निवासी छात्रा को उसके घर तक छोड़ने गली में गया था, जबकि कार को उसने गली के बाहर खड़ा कर दिया था। आरोप है कि उसी समय मोहल्ले के चार युवकों ने कार में बैठी उसकी बहन के साथ छेड़खानी की। आरोपियों ने उसे कार से बाहर खींचने का प्रयास किया। वह मौके पर पहुंचा और आरोपियों का विरोध किया। आरोपियों ने डंडों से वार कर उसका सिर फोड़ दिया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी पक्ष उन पर फैसले का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed