फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पति पर तीन तलाक बोलकर घर से निकालने का आरोप

पति पर तीन तलाक बोलकर घर से निकालने का आरोप

Sun, 26 May 2019 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
पति पर तीन तलाक बोलकर घर से निकालने का आरोप
थानाभवन। कस्बा निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब आठ माह पूर्व मेरठ जिले के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति दहेज की मांग लेकर उसे परेशान करता था। उसके मायके वालों ने कुछ दिन पूर्व दहेज में मांगी गई बाइक भी दे दी थी। बावजूद इसके पति लगातार उसके साथ मारपीट और घर से निकालने की धमकी देता रहा। दो दिन पहले उसकी मां उससे मिलने के लिए ससुराल आई। आरोप है कि पति ने पहले तो मां की मौजूदगी में ही उसके साथ मारपीट की, फिर तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed