फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सुपुर्दगी में दिया गोवंश काटा, अवशेष मिले

सुपुर्दगी में दिया गोवंश काटा, अवशेष मिले

Sun, 26 May 2019 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
सुपुर्दगी में दिया गोवंश काटा, अवशेष मिले
कैराना (शामली)। तीन दिन पहले सपुर्दगी में दिया गोवंश काटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से गोवंश के अवशेष और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

मन्ना माजरा में तीन दिन पूर्व डायल 100 पुलिस ने दो गोवंश लावारिस हालत में मिले थे। पुलिस ने वीडियोग्राफी और लिखापढ़ी करने के बाद दोनों गोवंश गांव के ही दो लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया था। शनिवार को सुपुर्दगी में दिए गोवंश काटने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों लोगों से गोवंश लौटाने की बात कही थी, जिनमें एक ने गोवंश सकुशल पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। जबकि दूसरा व्यक्ति कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया था। पुलिस उस व्यक्ति को शाम तक का समय दिया था। शाम तक गोवंश न लौटने पर पुलिस ने शनिवार शाम को मन्नामाजरा के जंगल में छापा मारा। पुलिस के अनुसार, मौके से गोवंश के अवशेष, छुरी, लकड़ी गुटका, दांव बरामद हुआ, जबकि मौके से आरोपी फरार हो गए। बरामद अवशेषों का पशु चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक से परीक्षण कराया गया। परीक्षण में गोवंशीय अवशेष होने की पुष्टि हुई। इस मामले में एसआई नरेश कुमार की तरफ से तसव्वर निवासी मन्नामाजरा और दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार नागर का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed