फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   होमगार्ड समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

होमगार्ड समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 25 May 2019 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
होमगार्ड समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। धर्म परिवर्तन कराकर प्रेम विवाह करने वाले होमगार्ड और उसके पिता समेत चार के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता ने होमगार्ड के पिता पर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है।
कांधला क्षेत्र निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व कांधला थाने में तैनात होमगार्ड ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। जिसके बाद उसे अपने गांव में जमीन दिखाते हुए खुद को उसका मालिक बताया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अविवाहित होने की बात कहकर शादी का झांसा देते हुए जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया और कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद उसे पता चला कि होमगार्ड पहले से ही शादीशुदा होने के साथ ही दो बच्चों का पिता भी है। कोर्ट मैरिज के बाद होमगार्ड उसे अपने घर ले गया।
विज्ञापन

आरोप है कि होमगार्ड के पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह गर्भवती हुई तो आरोपियों ने उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद भी होमगार्ड द्वारा पिता से संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा, जिसका विरोध करने पर उसे मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता रहा। एक दिन पहले होमगार्ड की मां और पहली पत्नी ने बुरी तरह मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर होमगार्ड, उसके पिता, मां और पहली पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed