फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   फौजी की विधवा पत्नी की पेंशन पर दामाद ने धोखे से लिया ऋण

फौजी की विधवा पत्नी की पेंशन पर दामाद ने धोखे से लिया ऋण

Mon, 20 May 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
फौजी की विधवा पत्नी की पेंशन पर दामाद ने धोखे से लिया ऋण
महिला की पेंशन पर धोखे से लोन लेने का आरोप
विज्ञापन

कैराना। हरियाणा के संभालखा क्षेत्र के निवासी एक महिला अपने देवर महेंद्र और बेटी सुनीता के साथ सोमवार को कोतवाली कैराना पहुंची। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति आर्मी के जवान थे, जिनकी 1996 में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद से उसके नाम पेंशन आ रही है। वह अपने परिवार का गुजर-बसर रही है। उसने अपनी एक बेटी को कैराना क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा में शादी कर थी, जिसकी गत 13 जनवरी को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। बेटी की मौत की बीमारी में वह बेटी की ससुराल तीतरवाड़ा आई थी। आरोप है कि 13 जनवरी को बेटी की मौत के बाद दामाद ने उसे बंधक बनाकर तीतरवाड़ा रखा हुआ था, जिसे परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 2 मार्च को बंधनमुक्त कराया था और आरोपी को कड़ी हिदायत दी गई थी। बंधक बनाने के दौरान आरोपी ने उसकी पेंशन भी हडप ली। इसके बाद वह अपने घर चली गई थी। विधवा का आरोप है कि उसे बाद में पता चला कि दामाद ने उसके मृतक फौजी पति के नौकरी संबंधी कागज भी अपने पास रख रखे हैं तथा कागज दिखा कर उसकी पेंशन पर बैंक से तीन लाख 40 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत करा लिया है, जिसे आरोपी बैंक में जमा नहीं कर रहा है। पता चलने के बाद जब उसने पति के नौकरी के कागजों की मांग की तो आरोपी दामाद ने उसे तथा उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है उसकी जांच की जा रही है। इसके उपरांत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed