फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मापतौल विभाग के अधिकारी बता वसूली करने पहुंचे दो युवक दबोचे

मापतौल विभाग के अधिकारी बता वसूली करने पहुंचे दो युवक दबोचे

Mon, 20 May 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
मापतौल विभाग के अधिकारी बता वसूली करने पहुंचे दो युवक दबोचे
वसूली करने पहुंचे दो युवक दबोचे
विज्ञापन

दुकानदार के पास मापतोल विभाग के अधिकारी बताकर पहुंचे थे युवक
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। मापतोल विभाग के नाम पर परचून की दुकान पर अवैध वसूली करने पहुंचे दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। हालांकि आरोपी खुद को विभाग के अधिकारी बता रहे। हालांकि वे बाद में फर्जी पाए गए। इसके बाद भीड़ ने दोनों की धुनाई कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया।

क्षेत्र के ग्राम मकलपुर निवासी दानिश गांव में ही अड्डे पर चाय और परचून की दुकान चलाता है। सोमवार दोपहर एक बजे दुकान पर दो युवक पहुंचे। आरोप है कि एक युवक ने खुद को मापतोल विभाग का इंस्पेक्टर बताया। साथ ही मापतोल यंत्र की रसीद कटवाने को कहा। दुकानदार ने शक होने पर उनसे प्रूफ अथवा रसीद दिखाने को कहा। लेकिन वो दिखा नहीं सके। दुकानदार ने लोगों के सहयोग से दोनों को दबोच पुलिस को सूचित किया। उधर, पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। बाद में कोतवाली पहुंचे दानिश ने कोतवाली पर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ में अभद्रता करते हुए मारपीट की। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने बताया मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed