{"_id":"5c23c656bdec2257036f7b37","slug":"151545848406-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती के साथ तीन साल से बनाए शारीरिक संबंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती के साथ तीन साल से बनाए शारीरिक संबंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती से विवाहेतर संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। आरोपी के शादी से इंकार करने से क्षुब्ध होकर युवती ने आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।
जिले के कांधला थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसपी अजय कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जिला मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। युवक ने उससे शादी करने की बात कहकर उसके साथ विवाहेतर संबंध बना लिए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी के परिजन और रिश्तेदार भी शादी करने को तैयार थे, लेकिन आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया और फोन पर तरह-तरह की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का कहना है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होगी। एसपी ने पीड़िता को मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
-