{"_id":"5b7b073042c7924661544099","slug":"151534789424-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीड़िता के परिजनों से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीड़िता के परिजनों से मारपीट
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
थानाभवन।
युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने परिजनों के साथ मारपीट कर दी। घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही कुछ युवक उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते हैं। इस संबंध में पूर्व में गांव में पंचायत हो चुकी है। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों पक्षों में फैसला करा दिया था। इसी वजह से घरवालों ने युवती को रिश्तेदार के यहां रहने के लिए भेज दिया था। रविवार को युवती घरवालों से मिलने लतीफगढ आई थी। आरोप है कि उस समय भी युवकों ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। जब घरवालों ने विरोध किया तो आरोप है कि युवकों ने परिजनों के साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।