{"_id":"5abfcd2c4f1c1bed618b4cf1","slug":"151522519340-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार की कोशिश के दो आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार की कोशिश के दो आरोपियों को भेजा जेल
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के दो आरोपियों को जेल भेजा
कैराना (शामली)। दो दिन पूर्व कस्बा कैराना में बच्ची से छेड़छाड़ और दुराचार की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करके दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही हैं।
बृहस्पतिवार रात घर के बाहर खेल रही बच्ची (सात) को पड़ोसी युवक जबरदस्ती अपने घर के अंदर ले गया था। आरोपी ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर दुराचार की कोशिश की थी। वहीं, पीड़ित परिवार ने जब आरोपी के परिजनों से शिकायत की, तो पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। शनिवार को महिला पुलिस ने पीड़ित लड़की का बयान दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामले में नामजद अहसान कुरैशी और सोनू कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही हैं।