फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पालिका के संग्रह कर्मी से मारपीट, रजिस्टर फाडा

पालिका के संग्रह कर्मी से मारपीट, रजिस्टर फाडा

Wed, 21 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
पालिका के संग्रह कर्मी से मारपीट, रजिस्टर फाडा
पालिका के संग्रह कर्मी से मारपीट, रजिस्टर फाड़ा
विज्ञापन

कैराना (शामली)। नगर के मोहल्ला दरबार खुर्द में नगर पालिका की गृह कर वसूली करने के लिए गए संग्रह कर्मी से युवक ने मारपीट कर दी। आरोप है कि सरकारी रजिस्टर भी फाड़ दिया गया। पीड़ित ने कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है।
बुधवार की सुबह नगर पालिका परिषद के कर संग्रह कर्मी संजय मोहल्ला दरबारखुर्द में पालिका के हाउस टैक्स वसूलने के लिए गया था। आरोप है कि मोहल्ला निवासी युवक ने अपनी बाइक से उसे टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में बनने वाले मकानों के सर्वे के बारे में पूछा। संजय द्वारा डूडा योजना के मकानों के बारे में बताने से इंकार करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। पालिका के सरकारी रजिस्टर व अन्य कागजात फाड़ दिए गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने कर्मी की जान बचाई, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बाद में पीड़ित संजय पालिका के अन्य कर्मचारियों के साथ कोतवाली पहुंचा तथा आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एक तहरीर ईओ कैराना की ओर से भी कोतवाली पर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शांतिभंग में दो पकड़े
कैराना (शामली)। गांव अलीपुर निवासी अमित व विनोद अपने पड़ोसी देवी सिंह के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। बाद में शांतिभंग में चालान कर सक्षम न्यायालय में पेश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed