{"_id":"59345ce34f1c1b8d548b45eb","slug":"149660388718-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से गैस सिलेंडर लेकर फरार हुए ठग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से गैस सिलेंडर लेकर फरार हुए ठग
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से गैस सिलेंडर लेकर फरार हुए ठग
झिंझाना। शनिवार को कांशीराम आवासों में रह रही मीना के पास पहुंचे दो युवक स्वयं को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर पहुंचे। इन लोगों ने उनसे उज्ज्वला योजना में उनका नाम पास होने की बात बताकर उनसे 1650 रुपये देने के लिए कहा। महिला मीना ने रुपये उधार लेकर आने की बात कहकर उन्हें अपने घर में बैठाया और चली गई। दोनों युवकों ने उसके घर से मोबाइल फोन तथा पड़ोसी महिला के घर से खाली गैस सिलेंडर उठा लिया और बाइक पर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने अज्ञात ठगों के खिलाफ तहरीर दी है।
गोली लगने से दंपति घायल
झिंझाना। रविवार की शाम करीब पांच बजे महिला मोसीना व बानो के बीच नल से पानी भरने को लेकर कहासुनी हो गई। बाद में दोनों महिलाओं के पति आए। आरोप है कि इस दौरान एक भाई ने छोटे भाई की पत्नी पर तमंचे से फायर झोंक दिया। इसमें पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसएसआई संदीप बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार कार्रवाई की जा रही है।
छेड़खानी के आरोप में पकड़ा
शामली। आदर्श मंडी थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि छेड़खानी के मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा भी बरामद किया है।