फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पत्नी के शक्की मिजाज से तंग पति ने खाया जहर

पत्नी के शक्की मिजाज से तंग पति ने खाया जहर

Mon, 05 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के शक्की मिजाज से तंग पति ने खाया जहर
गृह क्लेश में युवक ने जहर खाया
विज्ञापन

कांधला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने कई दिन पूर्व पुलिस को तहरीर देकर पति पर किसी अन्य महिला के साथ संबंध होने और उसकी पिटाई का आरोप लगाया था। पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच की। परिजनों के अनुसार पत्नी के आरोपों से दुखी पति ने रविवार को जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।


हैंडपंप पर कब्जा, ग्रामीणों में रोष
कांधला। गांव असदपुर जिड़ाना में कश्यप बस्ती के पास एक सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है। हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर कश्यप बिरादरी के दो पक्षों में आपस में विवाद रहता है। आरोप है कि रविवार को एक पक्ष के द्वारा हैंडपंप पर रोड़ी भरकर हैंडपंप को खराब करने का प्रयास किया गया। सोनू, तेजपाल पक्ष ने मौके पर जाकर विरोध किया तो आरोपी पक्ष ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर गांव गढ़ी दौलत में एक व्यक्ति ने सरकारी हैंडपंप पर कब्जा कर रखा है। रविवार को फुरकान, मंजूरा, दिलशाद, हदीशा, शबाना अख्तर आदि ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed