{"_id":"5c9a6916bdec22142355444d","slug":"141553623318-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो बनाकर जबरन शारीरिक संबंध बनान का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील वीडियो बनाकर जबरन शारीरिक संबंध बनान का आरोप
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बनाकर यौन शोषण करने का आरोप
शामली। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने मोहल्ले के युवक पर अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। पीड़िता ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए राज्य महिला आयोग को शिकायत भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित महिला ने राज्य महिला आयोग लखनऊ को भेजी शिकायत में बताया कि एक युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करते हुए आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। उसने विरोध किया तो आरोपी युवक, उसकी मां और भाई ने उसे धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वे उसकी वीडियो वायरल कर देंगे। पीड़िता के मुताबिक आरोपी पक्ष उन्हें छह माह तक ब्लैकमेल करते रहे। इस दौरान कभी उनसे रुपये वसूल किए गए तो कभी संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पीड़िता का आरोप है कि 19 फरवरी को आरोपी पक्ष उसे वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर अपने साथ ले गए। पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद परिजनों ने एसपी से शिकायत की, जिस पर 26 फरवरी को वह अपने घर पहुंची थी। पीड़िता ने आरोपी पक्ष अभी भी मानसिक और शारीरिक रूप से उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए राज्य महिला आयोग से न्याय की गुहार लगाई है।