फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किसान के थैले से 4

किसान के थैले से 4

Wed, 19 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
किसान के थैले से 4
थानाभवन। गांव उस्मानपुर निवासी राजपाल सिंह ने मंगलवार को कस्बे के सर्व यूपी ग्रामीण बैंक से 50 हजार रुपये निकाले। इसके बाद राजपाल शामली बस स्टैंड स्थित परचून की दुकान पर पहुंचा। जहां सामान खरीदने के बाद राजपाल ने दुकानदार को 2000 का नोट दिया। बचे हुए पैसे डालने के लिए जब उसने दोबारा थैला खोला तो उसमें से 48 हजार रुपये गायब मिले। यह देख उसके होश उड़ गए। इस दौरान किसान व व्यापारी ने पैसों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी से चोर की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी की फुटेज में राजपाल के थैले से कुछ बच्चे पैसे निकालते हुए नजर आए। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि पैसे निकालने वाले बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed