{"_id":"5b916741867a557f6d0aeee7","slug":"141536255809-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियांशु हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रियांशु हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कांधला कस्बा में हुई प्रियांशु की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी कक्षा-9 का छात्र है। उसके पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद होने का दावा किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि फुगाना (मुजफ्फरनगर) थाना क्षेत्र के गांव डूंगर निवासी कंवरपाल का बेटा प्रियांशु कांधला कस्बा के नेशनल इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। चार सितंबर की सुबह कांधला में हिंदू इंटर कॉलेज के पास गोल मार्केट में गोली मारकर प्रियांशु की हत्या कर दी गई थी। प्रियांशु के ताऊ मेनपाल की तरफ से दो आरोपी नामजद तथा तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कांधला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमे में नामजद एक आरोपी को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया था। पकड़ा गया आरोपी गांव सरनावली का रहने वाला है तथा कक्षा-9 का छात्र है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि अपने चार साथियों के साथ मिलकर प्रियांशु की हत्या की थी। आरोपी ने बताया कि तीन महीना पूर्व प्रियांशु से उसका झगड़ा हुआ था। इसके बाद भी जब कभी प्रियांशु मिलता था, तो धमकाता था। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के कब्जे से तमंचा, दो कारतूस और बाइक बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास भी चल रहा है।