फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 04 Dec 2017 12:07 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन।
तीन युवकों ने तमंचे के बल पर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत किए जाने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता के पिता ने अदालत का सहारा लिया। अदालत के आदेेश पर रविवार को पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना एक नवंबर की रात की है। थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी अपने घर में सो रही थी। रात में मोहल्ले के तीन युवक घुस गए तथा किशोरी को दबोच लिया। तीनों आरोपियों ने तमंचे के बल पर किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। किशोरी ने अपने परिजनों को सारी बात बताई। इस पर पीड़ित अगले दिन थाने में पहुंचे तथा घटना के बारे में बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने पीड़िता के परिजनों के एक नहीं सुनी। इस पर पीड़िता के पिता ने अदालत का सहारा लिया और एक याचिका दायर की। अदालत ने मामले को गंभीरता से लिया तथा थानाभवन पुलिस को तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए। रविवार को थानाभवन पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तसलीम, हाशिम सहित तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाल रही है। कार्यवाहक थाना प्रभारी रामकुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed